Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

चलती ट्रेन में महिला के जेवर पार, दो बदमाश पकड़ाए...

आरोपियों के पास 1 से चोरी का कुल 3.20 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।

चलती ट्रेन में महिला के जेवर पार, दो बदमाश पकड़ाए...
X

MP Crime : भोपाल। ट्रेनों में चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ जीआरपी का अभियान जारी है। उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रेल राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के दौरान जीआरपी ग्वालियर की टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चलती ट्रेनों में महिलाओं के जेवरात चोरी किए थे। आरोपियों के पास 1 से चोरी का कुल 3.20 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।

MP Crime : जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी वंदना शर्मा श्रीधाम एक्सप्रेस में अपने भाई के साथ विदिशा से ग्वालियर की यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनकी नींद लग गई, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनका गुलाबी रंग का हैंडबैग चोरी कर लिया। चोरी गए बैग में नकदी एक हजार रुपए, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान की झुमकी, चांदी की पायल 5 समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात रखे हुए थे। इसी प्रकार इटावा उत्तर प्रदेश निवासी शुकंतला ग्वालियर-इटावा न पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रही थी।

MP Crime : इस दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया, जिसके अंदर 70 हजार न के जेवरात रखे हुए थे। जीआरपी ग्वालियर थाना प्रभारी बबिता कटारिया के मुताबिक एक विशेष टीम बनाकर बदमाशों की तलाश में लगाया था। कई दिनों की जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने आरोपी जितेंद्र जाटव (38) निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश और विकास जाटव (45) निवासी सिकोहाबाद मक्खनपुर को गिरफ्तार किया।

MP Crime : पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 3 लाख 20 हजार रुपये के आभूषण जब्त कर लिये हैं। न आरोपी जितेंद्र के खिलाफ सागर और विकास के खिलाफ विदिशा जीआरपी में भी चोरी के केस दर्ज हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire