Breaking News
Create your Account
जिंदा पति को मृत घोषित कर महिला ने रची फर्जी मुआवजा लेने की साजिश, मामला दर्ज़
भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में जिंदा पति को मृत बताकर महिला द्वारा अवैध रूप से गैस राहत का मुआवजा लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उपायुक्त की शिकायत के बाद मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक शहर के जहांगीराबाद में रहने वाली एक तथाकथित महिला शीला यादव ने गैस राहत विभाग में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ एक आवेदन दिया था कि उसके पति की मृत्यु हो गई है।
मृत्यु उपरांत उसे गैस राहत विभाग से गैस कांड का मुआवजा चाहिए। गैस राहत विभाग ने जब जांच की तो पूरे मामले में फर्जीवाडा सामने आया। जिस व्यक्ति के नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था वह व्यक्ति मृत्यु न होकर जिंदा पाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में मूल आवेदक मनोहर यादव पूर्व से ही मुआवजा ले चुके हैं। लेकिन महिला ने दोबारा से मुआवजा लेने के लिए उनको मृत्यु बताकर षड्यंत्र रचा जिसका पर्दाफाश हो गया हैं। पुलिस मामले में आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IED Blast : नक्सल क्षेत्र में IED ब्लास्ट, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान DRG के 3 जवान घायल
- 2. Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे पर कार्रवाई, लापरवाहों पर गिरी गाज; उच्च स्तरीय जांच के आदेश
- 3. Singhania Buildcon: रायपुर में किफायती रेसिडेंशियल प्लॉट्स का सुनहरा अवसर: हर्षित प्लैटिनम ग्रीन्स में पाये कम्युनिटी लिविंग का नया अनुभव
- 4. CG News: जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला, कमिश्नर कोर्ट का झंझट खत्म, विष्णुदेव सरकार ने बदला सालों पुराना नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

