Begin typing your search above and press enter to search.
महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी...
इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

Crime News : वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव घर के अंदर मिला है। महिला का पति एक साल बाद दिवाली पर घर आया था, जो इस वारदात के बाद से फरार है। पुलिस को शक है कि महिला के पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।
Crime News : बता दें कि वाराणसी के भेलूपुर इलाके के भदैनी में घर के अंदर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय नीतू गुप्ता, उसके 25 वर्षीय बेटे नमन, 17 वर्षीय बेटी गौरी और 15 साल के छोटे बेटे छोटू के रूप में हुई है। हालांकि इन चारों लोगों की हत्या किस हथियार से की गई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Crime News : बताया जाता है कि इन बच्चों का पिता राजेंद्र गुप्ता करीब एक साल से घर नहीं आया था। वो दिवाली के त्योहार पर घर आया था, लेकिन इस वारदात के बाद से ही फरार है। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


