Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Rohit Sharma will play Ranji Trophy: टेस्ट करियर बचाने रणजी ट्रॉफी खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा?, मुंबई रणजी टीम के साथ नेट प्रेक्टिस करते आये नजर, देखें वीडियो

Rohit Sharma will play Ranji Trophy: टेस्ट करियर बचाने रणजी ट्रॉफी खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा?, मुंबई रणजी टीम के साथ नेट प्रेक्टिस करते आये नजर, देखें वीडियो
X

Rohit Sharma will play Ranji Trophy: मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों स्थिति कुछ ठीक नहीं है। चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है, वहीं जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली का खराब फॉर्म भी चिंता का विषय है। ऐसे में, रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर को बचाने और फॉर्म में वापसी के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के अभ्यास सत्र से जुड़ने का निर्णय लिया है। रोहित शर्मा ने मंगलवार को मुंबई रणजी टीम के साथ वानखेड़े स्टेडियम में नेट्स पर अभ्यास किया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह रणजी ट्रॉफी के अगले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। मुंबई की टीम का अगला मैच जम्मू-कश्मीर से है, लेकिन रोहित ने अपनी उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है।

Rohit Sharma will play Ranji Trophy: आखिरी बार कब खेला था रणजी मैच

रोहित ने 2015 में आखिरी बार रणजी मैच खेला था, जब वह मुंबई की ओर से उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे में खराब फॉर्म के बाद, रोहित ने अपने बेसिक्स पर ध्यान देने और अपनी स्किल्स को बेहतर करने के लिए नेट्स में समय बिताने का फैसला किया है। यह कदम उनके लिए अपने खेल में सुधार का एक अच्छा मौका है।

Rohit Sharma will play Ranji Trophy: क्या रोहित ने मानी कोच गंभीर की बात ?

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से घरेलू टूर्नामेंट्स में भाग लेने की अपील की थी। उन्होंने यह कहा था कि वह चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी लाल गेंद के प्रारूप में घरेलू क्रिकेट में खेलें, ताकि वे टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकें।

वीडियो क्रेडिट: Star Sports


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire