Begin typing your search above and press enter to search.
बड़े पर्दे की छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में अभिनय करने का मिलेगा मौका, कल 9 नवंबर को होगा ऑडिशन
लघु फ़िल्म के बाद अब इनके द्वारा बड़े पर्दे की छत्तीसगढ़ी फ़िल्म बनाया जाएगा।

CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। सीजी मास्टर मोशन फिल्म के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की अवार्ड प्राप्त लघु फिल्म उषा, नरक, घमंड, बर्बाद धर्मराज के बाद अब बड़े पर्दे की मूवी बनाने की तैयारी की जा रही है, जो दर्शको के बीच जल्द वाली है। इस फ़िल्म में कलाकारों को अभिनय करने का सुनहरा मौका है जो अपने कला का प्रदर्शन बड़े फ़िल्म में कर पाएंगे। इस मूवी के लिए कलाकारों का ऑडिशन कल 09 नवंबर दिन शनिवार को कोंडागाँव मुख्यालय के होटल इन्विटेशन में सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा जिसमे इच्छुक कलाकार निःशुल्क भाग ले सकते है।
CG News : आपको बता दें इस बड़े पर्दे की थियेटर मूवी को कोंडागाँव जिले के कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा है जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिल चुका है। इनके द्वारा लघु फ़िल्म बनाया जा चुका है जो दर्शको को काफी प्रभावित किया। लघु फ़िल्म के बाद अब इनके द्वारा बड़े पर्दे की छत्तीसगढ़ी फ़िल्म बनाया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


