Breaking News
:

अब फ्री नहीं रहेगा Facebook, Instagram और WhatsApp? Meta के नए प्लान्स ने बढ़ाई यूजर्स की टेंशन

Facebook, Instagram, WhatsApp, Meta

नई दिल्ली: क्या आने वाले दिनों में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए आपको हर महीने पैसे चुकाने पड़ेंगे? करोड़ों यूजर्स के मन में यही सवाल तेजी से उठ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी Meta ने अपने सबसे लोकप्रिय ऐप्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी का दावा है कि इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को ऐसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे, जो अब तक आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं थे।


Meta ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

दुनियाभर में मुफ्त सेवाएं देने वाली Meta अब अपनी कमाई का नया रास्ता तैयार कर रही है। Elon Musk की कंपनी X (पहले Twitter) की तरह अब Meta भी अपने प्लेटफॉर्म्स के प्रीमियम वर्जन लाने जा रही है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि ये प्लान Meta Verified यानी ब्लू टिक सर्विस से अलग होंगे। ब्लू टिक पहले की तरह केवल वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी के लिए रहेगा, जबकि नए “Plus Plans” पूरी तरह एक्स्ट्रा फीचर्स और कस्टमाइजेशन पर आधारित होंगे।


WhatsApp Plus में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो अब तक सिर्फ सपना थे!

Meta के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप WhatsApp में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp Plus लेने वाले यूजर्स अपनी चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकेंगे। यूजर्स को अपनी पसंद की कस्टम थीम लगाने का विकल्प मिलेगा। इतना ही नहीं, अलग-अलग यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स को पिन करने की सुविधा भी दी जाएगी। अभी तक जहां सिर्फ तीन चैट्स पिन की जा सकती हैं, वहीं Plus यूजर्स को इससे कहीं ज्यादा कंट्रोल मिलने वाला है।


Instagram Plus के फीचर्स सुनकर चौंक जाएंगे आप!

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए Meta कई ऐसे फीचर्स लाने जा रहा है, जो सोशल मीडिया एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा “Story Rewatch Track” फीचर की हो रही है। इसके जरिए यूजर यह देख सकेगा कि उसकी स्टोरी को किसने कितनी बार दोबारा देखा। इतना ही नहीं, अब बिना नाम दिखाए किसी की स्टोरी देखने का फीचर भी दिया जा सकता है। यानी आप स्टोरी देखेंगे, लेकिन सामने वाले को पता तक नहीं चलेगा। इसके अलावा Unlimited Audience List, 24 घंटे से ज्यादा स्टोरी दिखाने का विकल्प, Viewer List Search और Animated Super Heart Reactions जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।


Facebook Plus में भी मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

Facebook Plus यूजर्स को भी प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, एक्स्ट्रा विजिबिलिटी और एडवांस सोशल टूल्स दिए जाएंगे। Meta का फोकस अब यूजर्स को सिर्फ सोशल मीडिया नहीं, बल्कि “प्रीमियम डिजिटल एक्सपीरियंस” देने पर है।


कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus और Facebook Plus का मंथली प्लान 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये हो सकता है। वहीं WhatsApp Plus के लिए 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये प्रति माह खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि भारत में आधिकारिक कीमतों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।


Meta One: AI और बिजनेस यूजर्स के लिए बड़ा धमाका

Meta सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहने वाला। कंपनी “Meta One” नाम से नए AI और बिजनेस प्लान भी लॉन्च करने की तैयारी में है। Meta One Premium प्लान में यूजर्स ज्यादा वीडियो और इमेज जनरेट कर सकेंगे, साथ ही एडवांस AI टूल्स का इस्तेमाल भी कर पाएंगे।


भारत में कब होगा लॉन्च?

फिलहाल ये नए Plus Plans भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुए हैं, लेकिन Meta ने इन्हें ग्लोबली रोलआउट करने की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में भारतीय यूजर्स को भी ये फीचर्स मिलने शुरू हो सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या लोग एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए हर महीने पैसे खर्च करेंगे, या फिर मुफ्त सोशल मीडिया का दौर धीरे-धीरे खत्म होने वाला है?

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us