Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बलरामपुर में जंगली हाथियों का उत्पात, पांच से अधिक किसानों के घरों को पहुंचाया नुकसान

बलरामपुर में जंगली हाथियों का उत्पात, पांच से अधिक किसानों के घरों को पहुंचाया नुकसान
X

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों के दल ने बड़े पैमाने पर ग्रामीणों के घरों को तहस-नहस कर दिया है, जिससे क्षेत्र में भारी दहशत फैल गई है। पिछली रात धमनी रामचंद्रपूर वन परिक्षेत्र के सिलाजू और दोलंगी गांवों में जंगली हाथियों ने जमकर तोड़फोड़ की।

हाथियों ने कम से कम पांच से अधिक किसानों के घरों को नष्ट कर दिया और घरों में रखे बर्तन व खाने-पीने के सामान को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के इस हमले से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पशुओं और फसलों के अलावा, घरों की संरचना भी खतरे में है, जिससे उनका नुकसान और बढ़ गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire