Top
Begin typing your search above and press enter to search.

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री की पत्नी का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री की पत्नी का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
X
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू का रविवार रात 12:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके आकस्मिक निधन से साहू परिवार, शुभचिंतकों और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी तबीयत फिर से खराब होने लगी थी, जिसके चलते उनका निधन हो गया। कमला देवी साहू अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। उनके सबसे बड़े बेटे जितेंद्र साहू ने बताया कि सोमवार को उनका पार्थिव शरीर दुर्ग जिले के उनके पैतृक गांव पाउवारा ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire