Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पत्नी ने टांगी से वार कर पति की हत्या की, इस वजह से दी वारदात को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर...

अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पत्नी ने टांगी से वार कर पति की हत्या की, इस वजह से दी वारदात को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर...
X
CG Crime : रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़लुडेग में हुए हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि महिला अपने शक्की पति के प्रताड़ना से त्रस्त थी। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।


CG Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 16 नवम्बर की सुबह ग्राम पहाड़लुड़ेग में निलांबर यादव 28 वर्ष का शव उसके ही घर के खाट पर पड़ा मिला था। उसके गले में धारदार हथियार से वार के निशान थे। पूछताछ में मृतक के चचेरे भाई सेतराम राउत ने बताया कि निलांबर 8 साल पहले तिलासो माझी को पत्नी बनाकर घर लाया था। दोनों का चार साल का बेटा भी है। घटना के दिन गांव में कार्तिकेश्वर मेला था, जहां परिवार के अन्य सदस्य गए थे। सुबह निलांबर की हत्या की सूचना मिलने पर घर पहुंचे तो शव खाट पर पड़ा मिला। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।



CG Crime : जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी तिलासो माझी पर शक गहराया। कड़ी पूछताछ में तिलासो ने कबूल किया कि उसने 16 नवंबर को तड़के सुबह में अपने पति निलांबर यादव की हत्या की। उसने बताया कि मेला देखने के बाद रात 3 बजे वह घर लौटी और पति के साथ सो गई। सुबह जब वह दोबारा मेला जाने की तैयारी कर रही थी, तो दोनों में झगड़ा हुआ। चरित्र शंका और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने घर में रखी टांगी से निलांबर के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तिलासो माझी ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को पुलिस के सामने पेश किया, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire