Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पति की किडनी बेचने पत्नी ने की राजी, फिर 10 लाख रुपये लेकर हुई फरार, अब कर रही आरोपों से इनकार...

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

पति की किडनी बेचने पत्नी ने की राजी, फिर 10 लाख रुपये लेकर हुई फरार, अब कर रही आरोपों से इनकार...
X

West Bengal News : हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पहले पति को किडनी बेचने के लिए मजबूर किया और फिर मिले हुए 10 लाख रुपये लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद पति और उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

West Bengal News : बता दें कि पीड़ित व्यक्ति के परिवार ने सांकराइल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि महिला बीते एक साल से पति पर किडनी बेचने का दबाव बना रही थी। उसने यह तर्क दिया कि इस पैसे से घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और उनकी 12 साल की बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा। पति पत्नी की बातों में आ गया और किडनी बेचने का फैसला कर लिया।

West Bengal News : महिला ने एक खरीदार से 10 लाख रुपये में सौदा तय किया और पिछले महीने पति का ऑपरेशन हुआ। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जब पति घर लौटा, तो उसकी पत्नी ने उसे आराम करने और बाहर न जाने की सलाह दी। लेकिन कुछ दिन बाद वह अचानक घर से गायब हो गई। जब पति ने घर की तलाशी ली, तो अलमारी से 10 लाख रुपये नकद और अन्य बचत के पैसे भी गायब थे।

West Bengal News : फेसबुक पर बने प्रेमी के साथ हुई फरार-
परिवार और दोस्तों की मदद से तलाश करने पर पता चला कि महिला कोलकाता के बैरकपुर इलाके में एक युवक के साथ रह रही थी। शिकायत में यह भी बताया गया है कि वह पिछले एक साल से फेसबुक पर मिले प्रेमी के साथ रिश्ते में थी और उसी के साथ भाग गई। जब पति, उसकी मां और बेटी महिला के नए ठिकाने पर पहुंचे, तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया। वहीं, उसके प्रेमी ने परिवार को धमकी देते हुए कहा कि वह पति से तलाक लेगी और उसके ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाएगी।

West Bengal News : महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने पति के घर से कोई पैसे नहीं चुराए, बल्कि वह केवल अपनी जमा पूंजी लेकर आई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला व उसके प्रेमी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire