Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
राज्योत्सव की तैयारी के दौरान शिक्षक आया करंट की चपेट में, हुई मौत...
पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि इस तरह की लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

CG News : सारंगढ़। राज्योत्सव की तैयारियों के दौरान सारंगढ़ में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय शिक्षक भगत पटेल की मौत हो गई। भगत पटेल शिक्षा विभाग के स्टॉल में बैनर लगाने और सजावट का काम कर रहे थे, तभी एक खुले तार से संपर्क में आकर उन्हें करंट लगा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरे प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
CG News : बता दें कि राज्योत्सव स्थल पर बिजली की व्यवस्था में लापरवाही बरती गई थी। टेंट के विद्युत तारों की उचित जांच नहीं की गई थी, जिसके चलते वहां खुले तारों से खतरा बना हुआ था। जब शिक्षक भगत पटेल स्टॉल की सजावट कर रहे थे, तब वे इन खुले तारों की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई।
CG News : बताया जाता है कि राज्योत्सव में टेंट और साउंड सिस्टम की विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के विद्युत विभाग की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल ने बताया कि शिक्षक की मौत करंट लगने के कारण हुई है और इसकी पुष्टि की जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि इस तरह की लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


