Top
Begin typing your search above and press enter to search.

44 दिव्यांगों को ई-साइकिल सौंपते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने दी चुनौतियों पर विजय पाने की प्रेरणा

इसी के साथ सीएम डॉ मोहन यादव ने दृष्टावक्र रवींद्र जैन, राम भद्राचार्य का उदाहरण भी दिया।

44 दिव्यांगों को ई-साइकिल सौंपते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने दी चुनौतियों पर विजय पाने की प्रेरणा
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में आज सक्षम भारत संस्था द्वारा दिव्यांगों को ई साइकिल वितरित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे और दिव्यांगों को ई साइकिल वितरण की। इस कार्यक्रम को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के CSR फंड की तरफ से आयोजित किया गया था। जहां 44 साइकिलों का वितरण किया गया, कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग जनों को E साइकिल का आज वितरण किया जा रहा है।

MP News : सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा यह नया प्रयोग है जिसमे आनन्द आ रहा है , यह एक ऐसा अवसर है जहां मानव जीवन के साथ चुनौती भी हैं , सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा दिव्यांग जन वीर होते हैं और चुनौती का सामना करने में सक्षम भी हैं। ब्रेन लिपि केवल दृष्टि बाधित नहीं सबके लिए है , सीएम डॉ यादव ने कहा ब्रेन लिपि से पूरी बात समझ लें और आज का आयोजन एहसास करने की चीज है। सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि कार्यक्रम में मन के सुख की अनुभूति हो रही है, इसी के साथ सीएम डॉ मोहन यादव ने दृष्टावक्र रवींद्र जैन, राम भद्राचार्य का उदाहरण भी दिया

MP News : सीएम ने कहा इस कष्ट का परमात्मा के पास ही इलाज है , कार्यक्रम के दौरान सीएम ने दिव्यांगों को साहस बांधते हुए चुनौतियों से अपना मार्ग बनाने की बात कही। सीएम ने कहा पीएम मोदी के सुंदर भाव के लिए अभिनन्दन करता हूं, विकलांगता को दिव्यांगता से जोड़ा है इसी के साथ सीएम डॉ मोहन यादव ने संचालकों को भी बधाई दी साथ ही सीएम ने कहा csr फंड से भारत पेट्रोलियम ने सहयोग किया है इस के लिए उन्हें भी बधाई देता हूं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire