Begin typing your search above and press enter to search.
बिल्डिंग के शीशे की सफाई में ट्रॉली की रस्सी टूटी, दो मजदूर हवा में लटके; बाल-बाल बचे

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-62 स्थित भूटानी ग्रुप की एक बिल्डिंग में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां इमारत के शीशों की सफाई के दौरान ट्रॉली की रस्सी अचानक टूट गई, जिससे दो मजदूरों की जान खतरे में पड़ गई। यह घटना कल की बताई जा रही है।
मजदूरों ने किसी भी प्रकार का सेफ्टी उपकरण नहीं पहना हुआ था, जो उनके लिए अत्यधिक जोखिमपूर्ण साबित हुआ। हालांकि, स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना सुरक्षा मानकों की गंभीरता को उजागर करती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


