Create your Account
नहाने के दौरान 5 लड़कियां नदी के गहराई में पहुंची, डूबने से दो की मौत...
MP News : टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के मजरा कुटन गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। धसान नदी में नहाते समय पांच लड़कियों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब गांव की पांच लड़कियां धसान नदी के बंशीपट घाट पर नहाने गईं।
MP News : बता दें कि नहाते समय सभी लड़कियां अचानक नदी के गहरे हिस्से में चली गईं और डूबने लगीं। अपने आप को डूबता देख लड़कियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर तीन लड़कियों को बचा लिया, लेकिन दो लड़कियां गुड़िया यादव और छवि यादव डूब गईं। उन्हें मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया। बचाई गई तीन लड़कियों में से एक रक्षा यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।
MP News : उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय छतरपुर रेफर किया गया है। अन्य दो लड़कियों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक लड़कियों के परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50-50 का फार्मूला, नायब तहसीलदार-तहसीलदार के प्रमोशन से भरे जाएंगे पद, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना
- 2. CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित
- 3. CG News : हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में लूट, पुलिस ने कुछ घंटों में दबोचे गए 4 आरोपी
- 4. CG News: नवाचार की मिसाल बनी TLM निर्माण प्रशिक्षण प्रतियोगिता, खैरटखुर्द में शिक्षकों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

