Create your Account
बिग ब्रेकिंग: राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं..10 दिन में स्टेटस रिपोर्ट दे केंद्र सरकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का दो टूक आदेश
- Pradeep Sharma
- 21 Apr, 2025
Rahul Gandhi Indian Citizenship: नई दिल्ली/ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सोमवार को राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को राहुल गांधी की नागरिकता पर स्पष्ट रिपोर्ट दस दिन में देने का आदेश दिया है।
Rahul Gandhi Indian Citizenship: नई दिल्ली/ इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सोमवार को राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को राहुल गांधी की नागरिकता पर स्पष्ट रिपोर्ट दस दिन में देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं।
Rahul Gandhi Indian Citizenship: जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की खंडपीठ के सामने सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने एक स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की। इस पर कोर्ट ने कहा कि वह सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी नागरिक हैं या नहीं। केंद्र सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।
Rahul Gandhi Indian Citizenship: यह मामला एस विग्नेश शिशिर की ओर से दायर जनहित याचिका पर आधारित है। मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी। इससे पहले हाईकोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।
Rahul Gandhi Indian Citizenship: स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सरकार ने 8 सप्ताह का समय मांगा था। इस पर 21 अप्रैल सुनवाई की तारीख तय हुई थी। 19 दिसंबर 2024 को जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सूर्यभान पांडेय को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जानकारी हासिल करने का निर्देश दिया था।
Read More-Rahul Gandhi In Brown University: चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है…, अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने उठाया महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा, वोटिंग प्रोसेस पर उठाए सवाल
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 2. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
- 3. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
- 4. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

