Top
Begin typing your search above and press enter to search.

स्कूल जाने के लिए छात्र ने पहने जूते तो रसेल वाइपर सांप से हुआ सामना, घर में मचा हड़कंप

स्कूल जाने के लिए छात्र ने पहने जूते तो रसेल वाइपर सांप से हुआ सामना, घर में मचा हड़कंप
X

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक स्कूली बच्चे के जूते से रसेल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक स्कूल जाने के लिए जूते पहनते वक्त बच्चे को अचानक पैर में हलचल महसूस हुई। जैसे ही उसने जूता उतारा, वह देख हैरान रह गया कि उसमें एक जहरीला रसेल वाइपर सांप कुंडली मारकर बैठा था। यह देखकर न केवल बच्चे, बल्कि उसके घरवालों के भी होश उड़ गए।

पूरी घटना होशंगाबाद रोड स्थित गुलाबी नगर की हैं। यह रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद सिंह के 14 वर्षीय पोते, आयुष्मान, जो 9वीं कक्षा के छात्र हैं, जूते पॉलिश करने के बाद छत पर गए थे। पॉलिश के बाद जब उन्होंने पहले लेफ्ट जूता पहना, फिर राइट जूता पहनते वक्त ऐसा लगा कि अंदर कुछ हलचल हो रही है। जैसे ही जूता उतारा, अंदर कुंडली मारकर रसेल वाइपर सांप बैठा था। छात्र आयुष्मान ने जैसे ही जूता उतारा, उसमें सांप दिखाई दिया।

डर के मारे वह चिल्लाते हुए नीचे भागा, और उसकी आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले। वे तुरंत छत पर गए और हिम्मत जुटाकर जूते को पॉलिथीन में डाला, फिर उसे एक बाल्टी में बंद कर लिया। इसके बाद परिवार ने सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में जाकर छोड़ दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire