Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

युवती ने इग्नोर किया तो कॉलेज फ्रेंड ने कॉलगर्ल बताकर सोशल मीडिया पर किया फोटो वायरल, मामला दर्ज

Vpb
युवती ने इग्नोर किया तो कॉलेज फ्रेंड ने कॉलगर्ल बताकर सोशल मीडिया पर किया फोटो वायरल, मामला दर्ज
X

भोपाल। भोपाल में एक युवक ने कॉलेज फ्रेंड को कॉलगर्ल बता उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने फोटो के साथ रेट और युवती का मोबाइल नंबर भी लिख दिया। इसके बाद युवती के पास अनजान मोबाइल नंबरों से कॉल और गंदे मैसेज आना शुरू हो गया। इधर, आरोपी भी उन्हें धमका रहा है। आरोपी की इस हरकत के कारण पीड़िता डिप्रेशन में आ गई। उसने स्टेट सायबर पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय पीड़िता ईदगाह हिल्स में रहती है। वह मनोवैज्ञानिक है। उन्होंने पुलिस को बताया आरोपी रजत तिवारी गंजबासौदा का रहने वाला है। वह खुद को वहां का जमीदार बताता है। वर्ष 2011 से 2014 तक उनके साथ कॉलेज में पढ़ा है। दो महीने पहले एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वह उन्हें फॉलो करने लगा। उनसे बातचीत करने लगा। बाद में आरोपी ने उनसे नंबर ले लिया। कुछ दिन सामान्य बातें हुई। इसके बाद शराब के नशे में अश्नील बातें करने लगा। युवती ने उसे इगनोर किया तो वह धमकाने लगा।

उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें लेकर गलत पोस्ट अपलोड कर दी। युवती ने रजत से यह पोस्ट हटाने की मिन्नत की, लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना था कि अब तो यह पोस्ट क्राइम ब्रांच ही डिलीट करेगा। वहां जाकर शिकायत करो।

पीड़िता ने सायबर क्राइम पुलिस से शिकायत की, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली।ऑफिशियल नंबर होने के कारण पीड़िता ने अपना मोबाइल नंबर बंद नहीं किया। इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गई। उनके पास लगातार अनजान नंबरों से कॉल व गंदे मैसेज आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire