Breaking News
:

खर्चे के पैसे नही दिए तो नाराज पत्नी ने नाखूनों से नोचा, मारपीट कर फेंका तेजाब...

MP News

वह अक्सर मोहल्ले में रहने वाले अन्य लोगो से भी बिना वजह लड़ाई करती हैं।

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में एक महिला ने अपने पति से मारपीट की और उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे पति बाल-बाल बच गया। पति की शिकायत पर निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि 61 वर्षीय नारायण लोधी विश्वकर्मा नगर में पानी की टंकी के पास रहता है। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। नारायण की पत्नी दुर्गाबाई अक्सर उससे खर्चे के रुपयों को लेकर झगड़ा करती है।


MP News : इसी बात को लेकर उसने पहले नारायण से जमकर मारपीट की और उसे हाथ व शरीर के अन्य स्थानों पर दांत से काट लिया और शरीर पर नाखून से खरोंच दिया। नारायण वहां से दूर भागा तो महिला ने सड़क पर उसपर बाटल में रखा तेजाब फेंक दिया। नारायण भाग कर थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है। नारायण ने बताया कि दुर्गा बाई उसकी दूसरी पत्नी है। करीब 20 वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी।


MP News : उसके दोनों बच्चे रायसेन में रहते हैं। इसके बाद नारायण ने दुर्गा बाई से शादी की थी। दोनों की दो बच्चियां हैं, जो पढ़ाई करती हैं। बताया जाता है कि हमले की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है। सूत्रों की मानों तो आरोपी महिला से पूरा मोहल्ला परेशान है। वह अक्सर मोहल्ले में रहने वाले अन्य लोगो से भी बिना वजह लड़ाई करती हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us