Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

एमपी के अधिकांश हिस्सों में 27-28 जनवरी को थमे रहेंगे यात्री बसों के पहिए

परमिट समस्या का समाधान नहीं निकलने के चलते राजधानी के बस ऑपरेटरों ने जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

एमपी के अधिकांश हिस्सों में 27-28 जनवरी को थमे रहेंगे यात्री बसों के पहिए
X

MP News : भोपाल। अगर आप 27 और 28 जनवरी को बस से यात्रा करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो पहले यह खबर देख लीजिए। स्थाई और अस्थाई परमिट को लेकर हो रही परेशानी के चलते मध्य प्रदेश के बस ऑपरेटर 27 और 28 जनवरी को हड़ताल करने जा रहे हैं। दोनों दिन मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में यात्री बसों के पहिए थमे रहेंगे। परमिट समस्या का समाधान नहीं निकलने के चलते राजधानी के बस ऑपरेटरों ने जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

MP News : साथ ही 27 और 28 जनवरी को बसों का संचालन बंद रखकर सांकेतिक हड़ताल करने की बात कही। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी गोपाल पैगवार ने बताया कि इस मामले को लेकर हम परिवहन मंत्री से लेकर तमाम आला अफसरों से चर्चा कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं निकल सका, क्योंकि प्रदेश भर में आरटीए अफसरों की नियुक्ति नहीं हो रही है। पैगवार का कहना है कि अस्थाई परमिट पर रोक और स्थाई परमिट जारी होने में हो रही

MP News : देरी के चलते भोपाल समेत पूरे प्रदेश में सैकड़ों बसों का संचालन बंद है, जिससे हजारों यात्रियों के साथ ही बसों पर चलने वाले ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर तथा उनके परिवार भी परेशान हैं। लिहाजा एसोसिएशन ने 27 और 28 जनवरी को सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया है। इसके बाद भी अगर बस संचालकों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो फिर बस संचालक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाकर बसों का संचालन पूरी तरह ठप कर देंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire