Top
Begin typing your search above and press enter to search.

WhatsApp पर ये सर्विस जल्द हो जाएगी बंद, Meta की नई पॉलिसी से करोड़ों यूजर्स होंगे प्रभावित

WhatsApp पर ये सर्विस जल्द हो जाएगी बंद, Meta की नई पॉलिसी से करोड़ों यूजर्स होंगे प्रभावित
X

WhatsApp: मुंबई: मेटा ने अपनी नई पॉलिसी के तहत व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर थर्ड पार्टी एआई चैटबॉट्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस बदलाव का असर सीधे तौर पर करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा, जो व्हाट्सऐप पर ChatGPT या अन्य एआई बॉट्स का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी की नई नीति 15 जनवरी 2026 से लागू होगी।

WhatsApp: मेटा ने यह निर्णय अपने सिस्टम पर बढ़ते लोड और संदेशों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया है। अब व्हाट्सऐप बिजनेस API पर किसी भी बाहरी एआई चैटबॉट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। ChatGPT निर्माता कंपनी OpenAI ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि वह व्हाट्सऐप पर अपनी सेवा जारी रखना चाहती थी, लेकिन मेटा की नीति के कारण ऐसा संभव नहीं है।

WhatsApp: फिलहाल व्हाट्सऐप पर करीब 5 करोड़ से अधिक यूजर्स ChatGPT का उपयोग कर रहे हैं। इस सुविधा के बंद होने से इन सभी यूजर्स को झटका लग सकता है। हालांकि, OpenAI ने कहा है कि वह ट्रांजिशन को आसान बनाने पर काम कर रही है ताकि यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को सुरक्षित रख सकें।

WhatsApp: यूजर्स अपनी पुरानी एआई चैट्स को सेव करने के लिए ChatGPT ऐप (Android, iOS या वेब) के माध्यम से अपने अकाउंट को व्हाट्सऐप नंबर से लिंक कर सकते हैं। इसके बाद उनकी पिछली व्हाट्सऐप चैट्स ChatGPT की हिस्ट्री में दिखाई देंगी। इस तरह, व्हाट्सऐप पर एआई चैटबॉट्स की सेवा बंद होने के बाद भी यूजर्स अपनी बातचीत का रिकॉर्ड सुरक्षित रख पाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire