Top
Begin typing your search above and press enter to search.

West Bengal Budget 2026-27 : बंगाल में बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश, सरकारी कर्मचारियों के DA में 20% की बड़ी बढ़ोतरी

West Bengal Budget 2026-27 : बंगाल में बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश, सरकारी कर्मचारियों के DA में 20% की बड़ी बढ़ोतरी
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का अपना पहला बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए ‘विकसित बंगाल’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई बड़े ऐलान किए। बजट में युवाओं, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को खास तौर पर राहत दी गई है।

DA में 20% बढ़ोतरी, कर्मचारियों को बड़ी सौगात

बजट की सबसे बड़ी घोषणा राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके बाद कर्मचारियों का कुल DA बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा, जो अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इसके अलावा सिविक और ग्रीन पुलिस के मानदेय में भी 2000 रुपये की वृद्धि की गई है।

बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को फायदा

सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए ‘भरोसा स्कीम’ शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा एक लाख सरकारी रिक्तियों को भरने का वादा किया गया है, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। कॉलेज की छात्राओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद और विधवा पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी भी की गई है।

नए एयरपोर्ट और विकास योजनाएं

जट में कोलकाता के कल्याणी में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने, पुरुलिया, बालुरघाट और मालदा में नए एयरपोर्ट विकसित करने तथा कूचबिहार एयरपोर्ट को मजबूत करने की घोषणा की गई है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को राजकीय अवकाश घोषित करने और उनकी 150वीं जयंती पर 200 करोड़ रुपये खर्च करने का भी फैसला लिया गया है।


विधायक निधि और अन्य फैसले

विधायकों को मिलने वाले निधि फंड को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। शराब के ठेकों को मंदिर, स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों से कम से कम 1 किलोमीटर दूर रखने का नियम भी बनाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire