Top
Begin typing your search above and press enter to search.

West Bengal: पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत, लाखों महिलाओं को मिलेगी 3,000 रुपये मासिक सहायता

West Bengal: पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत, लाखों महिलाओं को मिलेगी 3,000 रुपये मासिक सहायता
X

West Bengal: कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की, जिसके तहत पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।

सरकार के अनुसार, योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और घरेलू खर्चों के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायता देना है। शुरुआती चरण में लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा, जबकि भविष्य में इस योजना के दायरे को बढ़ाकर करीब दो करोड़ महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना के उद्घाटन समारोह में महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन राज्य के सभी ब्लॉकों, नगरपालिकाओं और कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। अधिकारियों के अनुसार, लाभार्थियों का चयन प्रशासनिक सिफारिशों के आधार पर किया गया है। योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 90 दिनों तक खुली रहेगी। 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकेंगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में इस योजना का वादा किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire