Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

West Bengal: अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर फूटा; चोर-चोर के लगे नारे

Vpb
West Bengal: अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर फूटा; चोर-चोर के लगे नारे
X

West Bengal: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमले का मामला सामने आया है। वह टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के बीच उनके सिर में चोट लगने का दावा किया गया है।

हमले के बाद धरने पर बैठे सांसद

घटना के बाद कल्याण बनर्जी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।

एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी पर हमला

इससे पहले टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी भी हमले का शिकार हुए थे। वह दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। वहां उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, कपड़े फाड़े गए और उन पर अंडे फेंके गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने दोनों घटनाओं को गंभीर बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि हेलमेट नहीं होने पर अभिषेक बनर्जी की जान भी जा सकती थी। ममता ने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन कर अभिषेक के इलाज में हर संभव मदद की पेशकश की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire