Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

शाबाश बेटी तुम पर गर्व है : बच्ची की बहादुरी से हुआ कमाल, कुकर्म कर रहे आरोपी की आंखे नोच बच निकली

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शाबाश बेटी तुम पर गर्व है : बच्ची की बहादुरी से हुआ कमाल, कुकर्म कर रहे आरोपी की आंखे नोच बच निकली
X
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में त्योहार के मौके पर एक बड़ा अपराध होने से बच गया। दरअसल शहर के बाग सेवानियां थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची ने बहादुरी दिखाते हुए उसके साथ कुकर्म कर रहे व्यक्ति की आंखें नोचकर खुद को बचा लिया। यह घटना दिवाली के दिन देर रात हुई थी जब बस्ती में सब दिवाली मनाने के बाद सो रहे थे। आरोपी युवक बच्ची के घर वालों का परिचित था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


MP News : दिवाली की रात एक झुग्गी में 23 साल का धर्मेंद्र अहिरवार घुस आया। झुग्गी में माता-पिता के साथ उनकी 10 साल की बेटी हुई थी। दिवाली मनाने के बाद बच्ची के माता-पिता गहरी नींद में थे जिसका फायदा उठाकर धर्मेंद्र बच्ची को झुग्गी के बाहर ले गया। बाहर लाकर उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की लेकिन तभी बच्ची की नींद खुल गई और वह चील्लाने लगी। युवक ने बच्ची का मुंह बंद करने की कोशिश की।

MP News : तब बच्ची ने बहादुरी दिखाते हुए युवक की आंखें नोच दी और उनमे उंगली घुसा दी। बच्ची ने जैसे-तैसे खुद को व्यक्ति के चंगुल से बचाया। बच्ची की आवाज उसकी मां ने सुनी और वह भागते हुए बाहर आई। मां को बाहर आता देख युवक फरार हो गया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire