Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Weather News : मौसम में घुली ठंडक, दिन में भीं तेज ठंड का अहसास, ठिठुरते हुए नज़र आए लोग...

एडवाइजरी के अनुसार इन 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Weather News : मौसम में घुली ठंडक, दिन में भीं तेज ठंड का अहसास, ठिठुरते हुए नज़र आए लोग...
X

MP Weather News : भोपाल। मध्य प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड का असर एक फिर अपने तेवर दिखाने लगा हैं। सोमवार सुबह से ही मौसम में ठंडक घुली हुई है और सर्द भरी हवाओं के चलने से लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल सहित छह शहरों में न्यूनतम तापमान 9.1डिग्री से कम रहा

MP Weather News : मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवाती,का कहना है वर्तमान में देश के पश्चिम क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है अगले 24 घंटों में सिंगरोली, सीधी, उमरिया,बालाघाट में हल्की वर्षा होने की संभावना है जिससे रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।दरअसल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की तरफ जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार इन 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire