Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Weather News : बंगाल की खाड़ी में फिर तूफान की आहट, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...
यह रेखा अगले दो दिनों में पूरे देश से वापस जा सकती है।

Weather News : नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र के गठन के साथ नए तूफान की संभावनाओं का संकेत दिया है। इसके साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुंबई केंद्र ने सोमवार की शाम या रात में मुंबई में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।
Weather News : विभाग ने बताया है कि अगले 3-4 घंटों में शहर के विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जिसमें हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। इसके चलते बुधवार सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आईएमडी ने पालघर, ठाणे, धुले और नासिक जिलों में भी गरज-चमक के साथ आंधी आने और हल्की बारिश होने की संभावना के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
Weather News : मौसम का पूर्वानुमान-
रविवार शाम को मुंबई के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी से संबंधित है। वर्तमान में, मानसून वापसी की रेखा उड़ीसा से गोपालपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, महाराष्ट्र के नंदूरबार, मध्य प्रदेश के खरगौन और गुजरात के नवासारी तक फैली हुई है। यह रेखा अगले दो दिनों में पूरे देश से वापस जा सकती है।
Weather News : बंगाल की खाड़ी में तूफान की आहट-
दूसरी ओर आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक सायक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से एक निम्न दबाव क्षेत्र का निर्माण हुआ है, जो अब और अधिक मजबूत हो चुका है। यह निम्न दबाव दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में यह डीप डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इससे श्रीलंका के पूर्वी तट और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है।
Weather News : आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी है कि इस दौरान तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, पुडुच्चेरी और तटवर्ती क्षेत्रों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


