Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Weather News : राजधानी में देर शाम आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, मौसम ने दी गर्मी से राहत...

मौसम विभाग ने पहले ही 5-10 जून तक आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की थी, जो अब सटीक साबित हुई।

Weather News : राजधानी में देर शाम आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, मौसम ने दी गर्मी से राहत...
X

Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों को बड़ी राहत दी। मौसम विभाग ने पहले ही 5-10 जून तक आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की थी, जो अब सटीक साबित हुई।

आंधी-तूफान और बारिश का मंजर-

बता दें कि शाम करीब 7 बजे रायपुर के कई इलाकों में आसमान में काले बादल छा गए, और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शहर के सभी क्षेत्रों में जोरदार बारिश शुरू हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रही, जिससे कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं और सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश के साथ गरज-चमक ने शहर का माहौल और ठंडा कर दिया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान-

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में कमजोर सिस्टम के कारण यह बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24-48 घंटों में रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire