Breaking News
:

Weather News : मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और सर्द हवाओं का अलर्ट जारी, कोहरे से उड़ानें प्रभावित...

Weather News

राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Weather News : नई दिल्ली। देशभर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और ठंड में भी इजाफा हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी और बादलों के बने रहने की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। खासकर राजस्थान के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में 3-4 फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है। राज्य के लूणकरणसर में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


Weather News : कश्मीर में बर्फबारी और बारिश-
जम्मू-कश्मीर में भी मौसम का रुख बदला हुआ है। घाटी के कई मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखी गई है। गुलमर्ग में 5.1 सेमी, पहलगाम में 2.8 सेमी और कुपवाड़ा में 2.5 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है। पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।


Weather News : आंध्र प्रदेश में शुष्क मौसम, कोहरे की संभावना-
दक्षिण भारत में मौसम की स्थिति अलग बनी हुई है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले 7 दिनों तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्के कोहरे की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। अनंतपुर में सबसे कम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Weather News : कोहरे से प्रभावित उड़ानें, यातायात में दिक्कतें-
उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते हवाई और सड़क यातायात बाधित हुआ है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रविवार सुबह उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। सुबह 5.40 बजे से दृश्यता में कमी आई, जिससे उड़ानों का आगमन और प्रस्थान प्रभावित रहा।


Weather News : ठंड और बारिश का असर बढ़ेगा-
देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश और कोहरे की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड का असर बढ़ सकता है। खासतौर पर दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में ठंडी हवाओं का प्रकोप रहेगा। यात्रियों को खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us