Create your Account
Weather alert in CG: बारिश और आंधी से प्रदेशवासियों को मिली गर्मी से राहत, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज !
Weather alert in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज और कल के लिए प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।
Weather alert in Chhattisgarh: कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग, रायपुर के अनुसार, 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा), बिजली चमकने और ओलावृष्टि की सम्भावना है।
Weather alert in Chhattisgarh: तापमान में गिरावट
अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटों में दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Weather alert in Chhattisgarh: कहां कितनी बारिश?
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। बीजापुर में 7 सेमी, अंतागढ़ और उसूर में 3 सेमी, तथा अन्य कई स्थानों पर 1-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश भी देखने को मिली।
Weather alert in Chhattisgarh: बारिश की वजह
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा, तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है। इस मौसमी सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है।
Weather alert in Chhattisgarh: अगले दो दिनों का पूर्वानुमान
अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 2. Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- 3. Raipur City Crime : उरला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, प्रेमी निकला महिला की हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
- 4. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

