Top
Begin typing your search above and press enter to search.

WB: पश्चिम बंगाल में सरकार ने युवाओं को दी बड़ी राहत, सरकारी नौकरियों की आयु सीमा बढ़ी, अब इस उम्र तक कर सकेंगे अप्लाई

WB: पश्चिम बंगाल में सरकार ने युवाओं को दी बड़ी राहत, सरकारी नौकरियों की आयु सीमा बढ़ी, अब इस उम्र तक कर सकेंगे अप्लाई
X

WB: कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार अब कई सरकारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष तक कर दी गई है। यह फैसला पश्चिम बंगाल सेवा (आयु सीमा बढ़ाने) नियम, 1981 में संशोधन के तहत लिया गया है।

ग्रुप A से D तक बदली आयु सीमा

नई व्यवस्था के तहत ग्रुप ‘ए’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ग्रुप ‘बी’ पदों के लिए यह सीमा 44 वर्ष कर दी गई है। इसके अलावा ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ के पदों पर अब 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन पदों पर पहले से अलग आयु सीमा लागू है, वहां पुराने नियम ही प्रभावी रहेंगे।

11 मई से लागू हुआ नया नियम

राज्य सरकार के अनुसार संशोधित नियम 11 मई से प्रभावी माना जाएगा और इसी तारीख के बाद जारी होने वाली सभी नई भर्तियों पर यह लागू होगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा जो उम्र सीमा पार होने के कारण सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। साथ ही इससे अनुभवी उम्मीदवारों को भी रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire