Wayanad landslide : वायनाड में बड़ा हादसा : टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन से दो की मौत, 7 लोग घायल; कई लापता, राहत अभियान जारी
Wayanad landslide : वायनाड। केरल के वायनाड जिले में टनल परियोजना स्थल पर मिट्टी का बड़ा ढेर ढहने से दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल और 7 लापता हैं।
Wayanad landslide : कल्लाडी में हुआ हादसा
हादसा मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां कोझिकोड और वायनाड को जोड़ने वाली सुरंग सड़क परियोजना का काम चल रहा था। निर्माण स्थल पर खुदाई के बाद निकाली गई मिट्टी बारिश के कारण अचानक ढह गई।
Wayanad landslide : ठेकेदारों की लापरवाही
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने ठेकेदारों को मिट्टी के मलबे को हटाने के निर्देश पहले ही दे दिए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। उन्होंने ठेकेदारों की गलती को हादसे का मुख्य कारण बताया।
Wayanad landslide : बचाव अभियान जारी
पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत दल मौके पर तैनात हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Wayanad landslide : मई 2023 के बाद दूसरा बड़ा हादसा
यह हादसा उसी मेप्पाडी पंचायत क्षेत्र में हुआ है, जहां जुलाई 2024 में भीषण भूस्खलन में 250 लोगों की मौत हो गई थी।
Wayanad landslide : प्रशासन की तैयारी
प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है। हादसे के समय मजदूर काम नहीं कर रहे थे, जिससे बड़ा नुकसान टला।

