Top
Begin typing your search above and press enter to search.

WAVES: कल मुंबई दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, WAVES और मनोरंजन शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

WAVES: कल मुंबई दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, WAVES और मनोरंजन शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
X

WAVES: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मई को मुंबई में पहले विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (World Audio-Visual and Entertainment Summit) ) का शुभारंभ करेंगे। यह चार दिवसीय आयोजन भारत को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मंच पर सिनेमा, डिजिटल मीडिया, संगीत, ओटीटी और मनोरंजन क्षेत्र के वैश्विक दिग्गज, निर्माता, कलाकार और नीति निर्माता एक साथ आएंगे। विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) का लक्ष्य उभरती क्रिएटर इकॉनॉमी को प्रोत्साहन देना, मीडिया और मनोरंजन उद्योग के भविष्य को दिशा देना और भारत की सांस्कृतिक ताकत को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करना है।

WAVES: पीएम मोदी का शीर्ष लीडर्स के साथ संवाद

उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मीडिया और मनोरंजन जगत के प्रमुख हस्तियों से चर्चा कर सकते हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी अपने विचार साझा करेंगे।

WAVES: मनोरंजन जगत के दिग्गजों का जमावड़ा

इस शिखर सम्मेलन में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के महान कलाकार जैसे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मोहनलाल, हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती और चिरंजीवी शामिल होंगे। पहले दिन का आकर्षण होगा पैनल चर्चा “लीजेंड्स एंड लेगेसीज: द स्टोरीज दैट शेप्ड इंडियाज सोल”, जिसका संचालन अक्षय कुमार करेंगे।

WAVES: “द न्यू मेनस्ट्रीम” में नई पीढ़ी की झलक

“द न्यू मेनस्ट्रीम: ब्रेकिंग बॉर्डर्स, बिल्डिंग लीजेंड्स” सत्र में निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संगीतकार एआर रहमान भाग लेंगे। इस सत्र का संचालन निर्माता-निर्देशक करण जौहर करेंगे।

WAVES: शाहरुख-करण की बातचीत

सम्मेलन में शाहरुख खान और करण जौहर के बीच विशेष सत्र “द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर” होगा, जिसमें शाहरुख अपनी संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करेंगे।

WAVES: ग्लोबल मीडिया डायलॉग और WAVES अवॉर्ड्स

विदेश मंत्री एस जयशंकर “ग्लोबल मीडिया डायलॉग” की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विश्व भर के मीडिया मंत्री, नीति निर्माता और उद्योग लीडर्स शामिल होंगे। साथ ही, 32 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम WAVES अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

WAVES: मुंबई बनेगा WAVES का स्थायी केंद्र

जिस तरह विश्व आर्थिक मंच (WEF) दावोस में आयोजित होता है, उसी तरह मुंबई को WAVES का स्थायी स्थल बनाने की योजना है। इससे मुंबई की वैश्विक मनोरंजन राजधानी के रूप में पहचान और मजबूत होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire