Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Newsplus 21 कैप्सूल न्यूज के इवनिंग बुलेटिन पर देखें छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें

Newsplus 21 के इवनिंग बुलेटिन पर आज छत्तीसगढ़ की 10 टॉप खबरों की हेडलाइन आप कैप्सूल न्यूज में देख सकते हैं। इन

Newsplus 21 कैप्सूल न्यूज के इवनिंग बुलेटिन पर देखें छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें
X

रायपुर। Newsplus 21 के इवनिंग बुलेटिन पर आज छत्तीसगढ़ की 10 टॉप खबरों की हेडलाइन आप कैप्सूल न्यूज में देख सकते हैं। इन खबरों की विस्तार से जानकारी के लिए न्यूजप्लस 21 पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ सकते हैं.....

1.पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित की गई है। आरोपी के खाते होल्ड कर उसके अवैध ठिकानों पर कार्यवाही की गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में चल रही जांच और कार्रवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

2.रायपुर छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण और उद्योग के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, और पटकथा लेखक प्रकाश झा से मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई, जहां मुख्यमंत्री ने प्रकाश झा का छत्तीसगढ़ आगमन पर शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ को हिंदी फिल्मों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

3.राजधानी रायपुर के सबसे बड़े शासकीय अंबेडकर अस्पताल में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना हुई, जब एक महिला ने वार्ड से एक नवजात को चोरी कर लिया। महिला बच्चे को लेकर ट्रेन से भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन समय रहते सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल की सुरक्षा टीम की मुस्तैदी से बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया।

4.बिलासपुर जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पूजा चौरसिया की संदिग्ध मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। सीआईडी की 580 पन्नों की जांच रिपोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पूजा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। रिपोर्ट में यह सामने आया है कि पूजा की हत्या उनके जिम ट्रेनर सूरज पांडेय ने की थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पूजा के साथ दुष्कर्म के बाद सूरज ने स्कार्फ से उनका गला दबाकर उनकी जान ले ली।

5. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक पत्रकार से अभद्रता के मामले में वन क्षेत्रपाल नरेश चन्द्र देवनाग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए नरेश चन्द्र देवनाग को उनके पद से हटाकर धमतरी वन मंडल में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।

6.गरियाबंद जिले के सोरनाम जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ तब हुई जब सुरक्षाबलों का सामना नक्सलियों से हुआ और जवाबी फायरिंग के बाद तीन नक्सली मारे गए। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवानों ने मिलकर नक्सलियों को घेर लिया है, जिसमें STF और DRG की टीम शामिल है।

7.राजनांदगांव सीमा के समीप मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अभी तक घटना में जनहानि की खबर नहीं है,लेकिन घटनास्थल से गश्ती दल को बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग का सामान मिले हैं। फायरिंग के बाद खैरागढ़ की सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। बालाघाट रेंज आईजी संजय सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

8.छत्तीसगढ़ के बगीचा थाने क्षेत्र में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नासिर अली को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा के दुर्गा मंदिर के पुजारी भूपेंद्र पाठक ने बगीचा थाने में नासिर के शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार पुजारी 3 जनवरी की सुबह 6से 7 बजे मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान बगीचा के रौनी रोड निवासी आरोपी नासीर अली मंदिर पहुंचा और हंगामा मचाने लगा।

9. बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। हत्या के आरोपी ठेकेदार पर गंगालूर सड़क पर 5 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप था, जिस पर अब बुल्डोजर चला दिया गया है। इस कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी, एसडीएम और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

10.छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में होने वाले आगामी महापौर चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 7 जनवरी को रायपुर में महापौर के लिए आरक्षण की लॉटरी होगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि किस वर्ग के उम्मीदवार को किस सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire