Begin typing your search above and press enter to search.
सात लोगों की जान बचाकर एमपी का गौरव बने वारिस खान, सीएम ने सराहना कर की एक लाख रुपए देने की घोषणा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी प्लंबर वारिस खान को एबी रोड हाई-वे पर कार पलटने की घटना में शिवपुरी के परिवार के सात लोगों की जान बचाने पर एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से वारिस से बात की और उसकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि आप मध्यप्रदेश के गौरव हैं। वारिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह बाइक से बीनागंज जा रहे थे, तभी सामने आ रही कार दुर्घटनावश खंती में गिर गई। तार पलटी खाने के कारण उसके चारों गेट लॉक हो गए सभी लोग ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिल पाने के कारण अंदर घायल होने के साथ घबरा रहे थे।
मैंने बिना देरी किये अपने हाथों से कार के कांच तोड़े और एक-एक कर के सभी यात्रियों को बाहर निकाला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वारिस के इस साहसी कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि वारिस आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। मुसीबत के समय में एक दूसरे की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। आपके इस कार्य से सभी लोगों को प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर्स को 15 अगस्त के अवसर पर लोगों की मदद करने वाले साहसी लोगों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि कांच फोड़ने के दौरान वारिस खान के दोनों हाथ भी कांच भरने के कारण खून से जख्मी हो गए थे। जब वह अस्पताल में ही स्वयं अपने हाथों से अपनी ड्रेसिंग कर रहे थे उसे समय एक और मानवता की मिसाल देखने को मिली थी। गाड़ी पलटने में घायल हुए जिन 7 लोगों को वारिस खान ने बचाया था उनमें शामिल एक महिला ने वारिस खान को खुद से ड्रेसिंग करते देखा उनकी अपने हाथों से ड्रेसिंग की थी। बता दे कि जिस महिला ने वारिस की ड्रेसिंग की थी वह भी हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई थी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


