Top
Begin typing your search above and press enter to search.

War 2: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज होगा War 2 का टीजर, ऋतिक रोशन ने इंस्टा स्टोरी पर दिया अपडेट

War 2: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज होगा War 2 का टीजर, ऋतिक रोशन ने इंस्टा स्टोरी पर दिया अपडेट
X

War 2: मुंबई: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंटहै। यशराज फिल्म्स की इस हाई-बजट स्पाई यूनिवर्स फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए जूनियर एनटीआर के जन्मदिन यानी 20 मई को फिल्म का टीजर लॉन्च करने का फैसला किया है। ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर कर इसकी हिंट दी। उन्होंने लिखा, “जूनियर एनटीआर, क्या तुम्हें पता है 20 मई को क्या होने जा रहा है? यकीनन तुम्हें नहीं पता। तैयार रहो #War2।” इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, और अब सभी 20 मई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



War 2: स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका में दिखेंगे, वहीं जूनियर एनटीआर फिल्म के मुख्य खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। कियारा आडवाणी इस फिल्म की फीमेल लीड हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी और हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

War 2: प्रमोशन और ग्लोबल कैंपेन

मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक बड़े पैमाने पर वैश्विक कैंपेन की योजना बनाई है। टीजर, ट्रेलर और प्रमोशनल इवेंट्स को यादगार और प्रभावशाली बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ‘वॉर’ का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। अब ‘वॉर 2’ से भी ब्लॉकबस्टर सफलता की उम्मीद की जा रही है।|


War 2: ऋतिक रोशन का बिजी शेड्यूल

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘वॉर 2’ के अलावा वे ‘कृष 4’ का निर्देशन करेंगे और इसमें मुख्य भूमिका भी निभाएंगे। फैंस के लिए यह साल ढेर सारे सिनेमाई धमाकों से भरा होगा, खासकर ‘वॉर 2’ के टीजर और रिलीज के साथ, जो बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव देने का वादा करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire