Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Waqf Amendment Bill: थोड़ी देर में लोकसभा में पेश होगा वक्फ बिल, संसद की कार्यवाही शुरू,पीएम मोदी संसद पहुंचे

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को थोड़ी देर में संसद में पेश किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों को सदन में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कर

Waqf Amendment Bill: थोड़ी देर में लोकसभा में पेश होगा वक्फ बिल, संसद की कार्यवाही शुरू,पीएम मोदी संसद पहुंचे
X

नई दिल्ली। Waqf Amendment Bill: लोकसभा में संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को थोड़ी देर में संसद में पेश किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों को सदन में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया है। पीएम नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सहमति के कोई संकेत नहीं मिलने के कारण, अंतिम परिणाम सदन में बहुमत संख्या के आधार पर तय किए जा सकते हैं।

Waqf Amendment Bill:विधेयक को आज प्रश्नकाल के बाद विचार और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा और उसके बाद 8 घंटे की चर्चा होगी, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। भाजपा और कांग्रेस की तर्ज पर उनके सहयोगी दलों ने भी अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने और वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेने के लिए व्हिप जारी किया है।

Waqf Amendment Bill:इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को एकजुटता दिखाते हुए संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की। इस विधेयक को चर्चा और पारित कराने के लिए पहले लोकसभा में लाया जाएगा। विपक्षी दलों ने संसद भवन में बैठक की, जिसमें इस विवादास्पद विधेयक को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

Waqf Amendment Bill:बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, राकांपा नेता सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी और आप के संजय सिंह शामिल हुए। बैठक में द्रमुक के टी आर बालू, तिरुचि शिवा और कनिमोई, राजद के मनोज कुमार झा, माकपा के जॉन ब्रिटास, भाकपा के संदोष कुमार पी, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन और वाइको भी उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire