Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल उत्सव मेले में रशियन डांसर के ठुमको पर उठे विरोध के स्वर

भोपाल उत्सव मेले में रशियन डांसर के ठुमको पर उठे विरोध के स्वर
X

भोपाल: भोपाल के टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेले का आयोजन जारी है। आयोजन स्थल पर बड़ी तादाद में शहर के लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं,तो उनके मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी जा रही है। बीती रात्रि को मेला स्थल पर रसियन डांसर ने अपने डांस की प्रस्तुति दी तो शहर में हंगामा खड़ा हो गया।

संस्कृति बचाओ मंच ने इसे अश्लीलता परोसना करार दिया है। साथ ही अपना विरोध भी जताया हैं। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ सालों से भोपाल उत्सव मेला सांस्कृतिक आयोजन ना करते हुए अश्लीलता परोसने का अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने मेले पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बता दे की 10 एकड़ जमीन पर फैले इस मेले का यह 32वां साल है। मेला 15 नवंबर से शुरू हुआ है जो 31 दिसंबर तक चलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire