Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
Vladimir Putin: भारत दौरे पर आएंगे रुसी राष्ट्रपति पुतिन, 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
Vladimir Putin: नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत की औपचारिक यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे और इस दौरान वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर हो रहा है। पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे, जहां उनकी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग, ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।
Vladimir Putin: यह वार्ता दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा करने और भविष्य के कूटनीतिक एजेंडे को तय करने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। भारत-रूस के बीच अब तक 22 वार्षिक शिखर वार्ताएं हो चुकी हैं। पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे, जबकि पीएम मोदी पिछले वर्ष मॉस्को गए थे।
Vladimir Putin: दौरे के दौरान रक्षा सहयोग पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। भारत अतिरिक्त एस-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदने पर भी विचार कर सकता है। यह प्रणाली पहले भी भारत की सुरक्षा में अहम योगदान दे चुकी है। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका भारत पर रूस से तेल खरीद कम करने का दबाव बना रहा है, हालांकि इसका द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं दिखा। हाल ही में एससीओ सम्मेलन में हुई मोदी-पुतिन मुलाकात के बाद यह दौरा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्य सूचना आयुक्त बने अमिताभ जैन, दो अन्य आयुक्त भी नियुक्त, नोटिफिकेशन जारी
- 2. UP: मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा बने डीआईजी, सचिंद्र पटेल को भी मिली पदोन्नति
- 3. Uttarakhand: बद्रीनाथ और केदारनाथ में अब मोबाइल-कैमरा ले जाने पर बैन, रीलबाजों पर लगी पूर्ण पाबंदी
- 4. UK: उत्तराखंड में नववर्ष की धूम: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, CM धामी ने दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

