Create your Account
Vladimir Putin: सितंबर महीने में भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, BRICS समिट में होंगे शामिल
Vladimir Putin: नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) में हिस्सा लेने भारत आएंगे। क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने इस यात्रा की पुष्टि की है। दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की है।
⚡️President of Russia Vladimir #Putin will attend the #BRICS summit in New Delhi on September 12-13 - Kremlin aide Yury Ushakov pic.twitter.com/WCrrf0EQRC
वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत सदस्य देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस दौरान आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन, भू-राजनीतिक चुनौतियों और बहुपक्षीय साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक तनावों के बीच यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत ने संभाली ब्रिक्स की अध्यक्षता
भारत ने 13 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता संभाली थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने भारत की अध्यक्षता की थीम, लोगो और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया था।
कमल बना सम्मेलन का प्रतीक
भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स सम्मेलन का लोगो राष्ट्रीय पुष्प कमल पर आधारित रखा गया है। इसकी थीम “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण” तय की गई है। सरकार के अनुसार यह थीम वैश्विक सहयोग और मानव केंद्रित विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
- 2. cockroaches: इस देश में जुटे 1 लाख से ज्यादा विदेशी कॉकरोच, कीमत करीब 2 करोड़
- 3. Big Accident : उत्तर बंगाल में बड़ा हादसा : जलपाईगुड़ी में बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 40 से अधिक घायल
- 4. UP: पत्नी को छोड़, सास को दिल दे बैठा दामाद, दोनों ने कर ली कोर्ट मैरिज, वीडियो Viral
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

