Breaking News
:

Vivo T5 Pro 5G लॉन्च: 9020mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon की स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ और भी बहुत कुछ, जानिए कीमत और अन्य फीचर्स

New Vivo T5 Pro 5G with Snapdragon processor and AMOLED screen

विवो ने भारत में T5 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 21 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Vivo T5 Pro 5G: टेक डेस्क: Vivo ने भारतीय बाजार में मिडरेंज सेगमेंट को और रोमांचक बनाने के लिए Vivo T5 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए लंबी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और अच्छा परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये आपके लिए मजेदार ऑप्शन हो सकता है।




डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रोलिंग और गेमिंग बिल्कुल स्मूथ लगेगी। पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन से आंखों पर कम जोर पड़ेगा। खास बात ये है कि ये फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से मजबूती से बचता है, साथ ही मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है।




प्रोसेसर: मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए जबरदस्त

इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा है, जो पिछले मॉडल से बेहतर मल्टीटास्किंग और गेमिंग हैंडल कर सकता है। Android 16 पर चलने वाला ये फोन रोजमर्रा के कामों से लेकर हल्की-फुल्की गेमिंग तक आसानी से निभाएगा।


बैटरी: असली गेम चेंजर

Vivo T5 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत उसकी 9020mAh की विशाल बैटरी है। सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी की वजह से बैटरी ज्यादा एफिशिएंट है और लंबे समय तक चलती है। 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है - सिर्फ 37 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो जाता है। रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाती हैं।




कैमरा पर्फोमन्स

रियर में 50MP प्राइमरी सेंसर (Sony IMX882) + 2MP bokeh/depth लेंस का डुअल सेटअप है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। नाइट मोड, पोर्ट्रेट, स्लो-मो और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए नहीं, लेकिन सोशल मीडिया और रोजाना यूज के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देगा।




कलर्स और अवेलेबिलिटी

फोन Cosmic Black और Glacier Blue कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। कुल मिलाकर: Vivo T5 Pro 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड चाहते हैं। अगर बैटरी आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो ये फोन नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।




Vivo T5 Pro 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट में आया है:

8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹29,999, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹33,999, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹39,999 फोन की बिक्री 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स में Axis Bank, HDFC Bank और SBI कार्ड पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा ₹3,000 तक का एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us