Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Vista Stream Air India : रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में नई सुविधा, ‘विस्टा स्ट्रीम’ के साथ 10,000 फीट की ऊंचाई पर इंटरनेट और मनोरंजन

अब यात्री 10,000 फीट की ऊंचाई पर भी वाई-फाई के जरिए इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं और फिल्मों, वेब सीरीज व संगीत का लुत्फ उठा सकते हैं।

Vista Stream Air India : रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में नई सुविधा, ‘विस्टा स्ट्रीम’ के साथ 10,000 फीट की ऊंचाई पर इंटरनेट और मनोरंजन
X

Vista Stream Air India : रायपुर। हवाई यात्रा को और अधिक आधुनिक और मनोरंजन से भरपूर बनाने के लिए एयर इंडिया ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली उड़ानों में ‘विस्टा स्ट्रीम’ सेवा शुरू की है। अब यात्री 10,000 फीट की ऊंचाई पर भी वाई-फाई के जरिए इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं और फिल्मों, वेब सीरीज व संगीत का लुत्फ उठा सकते हैं।

Vista Stream Air India : एयर इंडिया ने अपने चुनिंदा विमानों एयरबस A-350, बोइंग 787-9 और कुछ एयरबस A321 NEO में यह इन-फ्लाइट वाई-फाई सेवा शुरू की है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर उपलब्ध है। इस पहल ने रायपुर-दिल्ली मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हवाई सफर को और भी सुविधाजनक और आनंददायक बना दिया है।

Vista Stream Air India : ‘विस्टा स्ट्रीम’ से कैसे जुड़ें?

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपनी डिवाइस (स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप) पर सबसे पहले एयरप्लेन मोड ऑन करना होगा। इसके बाद वाई-फाई चालू कर ‘Vista’ नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा। कनेक्शन के बाद स्क्रीन पर दिखने वाले QR कोड को स्कैन कर यात्री अपनी पसंद के मनोरंजन विकल्प चुन सकते हैं। इसमें हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्में, वेब सीरीज, संगीत और अन्य डिजिटल कंटेंट शामिल हैं।

Vista Stream Air India : हवाई सफर में नया अनुभव-

‘विस्टा स्ट्रीम’ न केवल यात्रियों को मनोरंजन का शानदार अनुभव देता है, बल्कि उन्हें उड़ान के दौरान कनेक्टेड रहने की सुविधा भी प्रदान करता है। यह सेवा खास तौर पर लंबी उड़ानों में यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है। रायपुर से दिल्ली की उड़ान में इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire