Create your Account
Visa-Free Entry : भारतीयों के लिए विदेश यात्रा हुई और आसान, 26 देशों में वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा
Visa-Free Entry : नई दिल्ली। भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा करना अब पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया है। भारत सरकार लगातार ऐसे देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है, जो भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-मुक्त प्रवेश या अन्य सुविधाएं प्रदान करते हैं। लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय नागरिकों को 26 देशों में वीजा-फ्री एंट्री, 40 देशों में वीजा ऑन अराइवल और 58 देशों में ई-वीजा की सुविधा मिल रही है।
Visa-Free Entry : हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की स्थिति-
हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग पांच पायदान गिरकर 85वें स्थान पर आ गई है। वर्ष 2006 में भारत 71वें स्थान पर था, जबकि 2024 में 80वें स्थान पर था। यह गिरावट भारतीय यात्रियों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि कई अन्य देशों के पासपोर्ट धारकों को अधिक देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा मिल रही है।
Visa-Free Entry : सरकार का प्रयास-
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार उन देशों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जो भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री, वीजा ऑन अराइवल और ई-वीजा जैसी सुविधाएं प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न निजी संस्थान अपने मानदंडों के आधार पर पासपोर्ट रैंकिंग प्रकाशित करते हैं, लेकिन इसके लिए कोई व्यापक रूप से स्वीकृत मानक प्रणाली नहीं है।
Visa-Free Entry : भारतीय पासपोर्ट की मौजूदा स्थिति-
26 देश: भारतीय नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा
40 देश: वीजा ऑन अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं
58 देश: भारतीय नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा
Visa-Free Entry : अन्य देशों की तुलना में भारत-
भारतीय पासपोर्ट धारक 57 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं, जबकि सिंगापुर पासपोर्ट धारकों को 195 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश मिलता है। यह अंतर भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है।
Visa-Free Entry : कैसे पता करें वीजा सुविधाओं के बारे में?
विदेश मंत्रालय समय-समय पर उन देशों की सूची अपडेट करता है, जो भारतीयों को वीजा-मुक्त यात्रा या अन्य सुविधाएं प्रदान करते हैं। इन जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.mea.gov.in/VFFIN.htm पर विजिट किया जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market May 21: शुरुआती तेजी के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार,सेंसेक्स 135 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
- 2. West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधायक के रूप में लिया शपथ, नंदीग्राम सीट छोड़ी, विधानसभा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह
- 3. RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर में कल होगी RCB-KKR में भिड़ंत, नेट प्रैक्टिस में जमकर बहाया पसीना
- 4. Tiger Attacks Womens: तेंदू पत्ते इकट्ठा कर रही महिलाओं पर बाघ ने किया हमला, चार की दर्दनाक मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

