Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Virat Kohli: 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे विराट कोहली, दिल्ली टीम के साथ प्रेक्टिस शुरू, लाइव प्रसारण को लेकर भी आया नया अपडेट

विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी

Virat Kohli: 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे विराट कोहली, दिल्ली टीम के साथ प्रेक्टिस शुरू, लाइव प्रसारण को लेकर भी आया नया अपडेट
X

Virat Kohli: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली ने 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी के लिए दिल्ली टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। 36 वर्षीय कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ रणजी मुकाबले में खेलने उतरेंगे। उन्होंने पिछला रणजी मैच 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक बना चुके कोहली अपने अनुभव से दिल्ली टीम को मजबूती देने के लिए तैयार हैं।

Virat Kohli: युवा खिलाड़ियों में जोश, टीम के साथ सहज दिखे कोहली

मंगलवार सुबह 9 बजे कोहली अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने टीम के साथ वार्म-अप किया और करीब 15 मिनट तक फुटबॉल खेला। दिल्ली के युवा खिलाड़ियों के लिए यह खास मौका था, क्योंकि अधिकांश पहली बार विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे थे। कोच सरनदीप सिंह की देखरेख में अभ्यास सत्र हुआ।

Virat Kohli: DDCA ने सुरक्षा बढ़ाई, जियोसिनेमा पर लाइव प्रसारण

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने कोहली की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस को भी सूचित किया गया है। आमतौर पर रणजी मैचों के लिए 10-12 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, लेकिन इस बार अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस मुकाबले के लिए तीन स्टैंड खोले जाएंगे, रणजी ट्रॉफी के इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को प्रसारण से बाहर रखने पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसके बाद स्थिति बदल गई। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि निर्णय लिया जा चुका है और जियोसिनेमा इस मैच को लाइव स्ट्रीम करेगा। विराट कोहली के प्रशंसकों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लाइव देख सकेंगे।

Virat Kohli: घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं से समय मिलने पर रणजी ट्रॉफी खेलने का निर्देश दिया है। इसी कारण रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी भी रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

Virat Kohli: दिल्ली टीम का स्क्वाड

विराट कोहली, कप्तान: आयुष बदोनी (कप्तान), नवदीप सैनी, यश ढुल, हर्ष त्यागी, शिवम शर्मा, जितेश सिंह, गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire