Breaking News
Create your Account
Virat Kohli : विराट कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर की पुरानी फोटो पर किया लाइक! फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
Virat Kohli : नई दिल्ली: क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी इंस्टाग्राम लाइक गतिविधि को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने जर्मन इन्फ्लुएंसर Lizlaz की एक पुरानी पोस्ट को लाइक कर दिया, जिसके बाद फैंस ने जमकर मीम्स और मजेदार टिप्पणियां पोस्ट करना शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने मजाक में पूछा – “अब अनुष्का विराट को किससे बचाएंगी?”
Virat Kohli : क्या है पूरा मामला?
दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने 30 जनवरी को जर्मन इन्फ्लुएंसर Lizlaz (इंस्टाग्राम हैंडल: lizlaz_tv) की एक फोटो पर लाइक किया। खास बात यह है कि विराट उन्हें फॉलो भी नहीं करते हैं। Lizlaz खुद को विराट कोहली की बड़ी फैन बताती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि विराट उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वे खुद को उनका डेडिकेटेड फैन मानती हैं। वह अक्सर आरसीबी जर्सी पहनकर रील्स भी बनाती हैं। जैसे ही यह लाइक सामने आया, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फैंस ने इसे पिछले साल हुई अवनीत कौर वाली घटना से जोड़ दिया, जब विराट ने एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीर पर लाइक किया था और बाद में एल्गोरिदम का हवाला देकर सफाई दी थी।
Virat Kohli : फैंस की मजाकिया प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर खूब मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, “अब एल्गोरिदम का एक और पैराग्राफ लोड हो रहा है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “विराट भाई फिर लड़कियों की पोस्ट लाइक कर रहे हैं, अनुष्का को बता दो।” कुछ ने तो सीधे टैग करते हुए अनुष्का शर्मा को भी शामिल कर दिया।
Virat Kohli : कौन हैं Lizlaz?
Lizlaz एक जर्मन सोशल मीडिया क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर, फूडी और सिंगर हैं। उनका साउथ अफ्रीका से भी गहरा जुड़ाव है। वह मुख्य रूप से ट्रैवल, कल्चर और फूड व्लॉग्स बनाती हैं। भारत में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है क्योंकि वे भारतीय संस्कृति, स्ट्रीट फूड और विभिन्न शहरों (मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली, हरियाणा) के अनुभव साझा करती हैं। उन्होंने भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मालदीव जैसे कई देशों की यात्रा की है। उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फिलहाल विराट कोहली की तरफ से इस लाइक को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या सफाई नहीं आई है। पिछले मामले की तरह इस बार भी फैंस एल्गोरिदम को दोषी ठहरा रहे हैं या फिर इसे मजाक के रूप में ले रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर विराट कोहली की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा छेड़ दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: ठाकुर जल संसाधन के नए ईएनसी, 6 मुख्य अभियंताओं के नये पदस्थापना आदेश जारी, देखें सूची
- 2. Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, नहीं मिले दो तिहाई वोट, पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े
- 3. UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, कई घायल, CM ने जताया शोक
- 4. RCB vs DC IPL 2026: दिल्ली ने बेंगलुरु के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

