Create your Account
Virat Kohli Test Retirement: रिटायरमेंट की घोषणा के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आये विराट कोहली
Virat Kohli Test Retirement: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए सोमवार का दिन सदमे भरा रहा, जब पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस ऐलान के बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली स्थित अपने घर पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर दोनों को देखा गया, जहां से पहले वे मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। मुंबई में पैपराजी के सामने विराट की मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया।
Virat Kohli Test Retirement: दिल्ली में परिवार संग समय बिताएंगे विराट
टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद विराट अब दिल्ली में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। दिल्ली में उनका आलीशान घर है, जहां वे इस बड़े फैसले के बाद सुकून के पल बिताएंगे।
Virat Kohli Test Retirement: मुंबई एयरपोर्ट पर सादगी ने लूटी महफिल
मुंबई एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का का सादगी भरा अंदाज सुर्खियां बटोर रहा है। अनुष्का कैजुअल लुक में चमकीं, तो विराट व्हाइट शर्ट-पैंट और शूज में स्टाइलिश दिखे।
Virat Kohli Test Retirement: कोहली की भावुक पोस्ट
विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतने अनोखे सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी कठिन परीक्षा ली, मुझे नया रूप दिया और ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बेहद खास और निजी अनुभव रहा है। मेहनत, लंबे दिन, और वो छोटे-छोटे पल, जो कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। इस फॉर्मेट से विदा लेना आसान नहीं है, लेकिन यह फैसला मुझे अभी सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ झोंक दिया और इसने मुझे मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा दिया। मैं इस खेल, मैदान पर मेरे साथ खेलने वालों और हर उस शख्स का तहेदिल से आभार मानता हूं, जिसने मुझे इस सफर में प्रेरित किया। मैं अपने टेस्ट करियर को हमेशा मुस्कुराहट के साथ याद करूंगा।" पोस्ट के अंत में उन्होंने अपनी जर्सी का नंबर लिखकर 'साइनिंग ऑफ' के साथ विदाई ली।

Virat Kohli Test Retirement: विराट का ऐतिहासिक टेस्ट करियर
विराट कोहली के 14 साल के शानदार टेस्ट करियर का समापन हो गया, जिसमें उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए। कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
- 2. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 3. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 4. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

