Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Virat Kohli scored a century in Raipur: रायपुर वनडे में विराट कोहली का धमाका, लगातार जड़ा दूसरा शतक; ऋतुराज का भी कमाल
Virat Kohli scored a century in Raipur: रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार शतक जड़कर दर्शकों का दिल जीत लिया। रायपुर में पहली बार हो रहे वनडे में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे, जिसके चलते स्टेडियम तक आने वाले मार्गों पर लंबा जाम लग गया। तेलीबांधा चौक पर दो किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला।
.

Virat Kohli scored a century in Raipur: मैच की शुरुआत में भारत ने लगातार 20वां टॉस गंवाया और दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी का फैसला किया। सुरक्षात्मक इंतजामों के बीच भी एक फैन मैदान में घुस आया, जिसे तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने बाहर ले जाया गया।

Virat Kohli scored a century in Raipur: भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ा क्षण रहा कोहली का शतक। उन्होंने 91 गेंदों में 101 रन पूरे किए और अपनी पारी में सात चौके व दो छक्के लगाए। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी लगातार तीसरी शतकीय पारी है विश्व कप 2023, रांची वनडे और अब रायपुर। रांची में उन्होंने 135 रन बनाए थे और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए किसी एक फॉर्मेट में 51 से अधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।

Virat Kohli scored a century in Raipur: कोहली से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया। उन्होंने 77 गेंदों में शतक पूरा किया और कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कोहली आखिर में 93 गेंदों में 102 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर कैच आउट हुए। इस पारी के बाद कोहली ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। रायपुर में जारी यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए अब तक इतिहास के लिहाज से खास रहा है, क्योंकि यहां भारत ने कोई वनडे नहीं गंवाया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था को पुलिस की खुली छूट, गर्भवती से मारपीट मामले में अब तक FIR नहीं
- 2. CG Breaking: बिहार राज्य सभा चुनाव के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक,पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी
- 3. PM Modi CCS Meeting : पीएम मोदी ने बुलाई CCS की मीटिंग, इजरायल-ईरान युद्ध पर लिए कई अहम फैसले, शाह-राजनाथ रहे मौजूद
- 4. Lin Laishram Baby Bump : बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन लैशराम, रणदीप हुड्डा के साथ फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

