Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Virat Kohli - One 8 Commune: मुश्किल में फंसे विराट कोहली, कर्नाटक पुलिस ने रेस्टोरेंट पर की FIR, लगे गंभीर आरोप
Virat Kohli - One 8 Commune: नई दिल्ली: कर्नाटक में क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाले वन 8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। कब्बन पार्क पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के उल्लंघन के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। आरोप है कि रेस्टोरेंट में धूम्रपान के लिए अलग से निर्धारित क्षेत्र नहीं था। इसके चलते COTPA की धारा 4 और 21 के तहत कार्रवाई की गई।
COTPA की धारा 4 और 21 क्या कहती हैं?
COTPA की धारा 4 और 21 होटल, रेस्टोरेंट और हवाई अड्डों जैसी जगहों पर निर्दिष्ट धूम्रपान क्षेत्र की अनुमति देती हैं। यह कार्रवाई कर्नाटक सरकार के हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध और तंबाकू उत्पाद खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के एक दिन बाद हुई। हाल ही में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली।
पहले भी कानूनी मुसीबतों का सामना
यह पहली बार नहीं है जब वन 8 कम्यून कानूनी पचड़े में फंसा। पिछले साल जून में निर्धारित समय से अधिक संचालन के लिए मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद दिसंबर में बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (BBMP) ने अग्नि सुरक्षा उल्लंघन और अग्निशमन विभाग से मंजूरी प्रमाण पत्र की कमी के आरोप में नोटिस जारी किया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी, महिला आरक्षण बिल पर मचेगा हंगामा
- 2. Drug Overdose: मुंबई के नेस्को ग्राउंड में हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए की मौत, एक की हालत गंभीर
- 3. CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, मची अफरा तफरी
- 4. MP News : जन्मदिन बना मातम, क्रिकेट की गेंद के पीछे कुएं में उतरे दो दोस्त, दोनों की डूबने से मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

