Breaking News
Create your Account
भारत के लिए 300 वनडे मैच खेलने वाले 7वें खिलाड़ी बने विराट कोहली, इस मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। विराट वनडे क्रिकेट में 300 मैच पूरे करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इस उपलब्धि के साथ वह दुनिया के 22वें ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले भारत के 6 महान क्रिकेटर यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।
विराट कोहली का वनडे प्रदर्शन
विराट कोहली ने अब तक 300 वनडे मैचों की 288 पारियों में 14,085 रन बनाए हैं। वह वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक 51 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही उनके नाम 73 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 58.2 का है। कोहली ने वनडे में अब तक 1,318 चौके और 152 छक्के लगाए हैं। वनडे में शतक के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा दिया है।
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन (18,426) का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने 404 मैचों में 14,234 रन बनाए। विराट कोहली 14,085 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और संगाकारा को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 149 रनों की जरूरत है।
300 से अधिक वनडे खेलने वाले भारतीय दिग्गज
सचिन तेंदुलकर – 463 वनडे, 18,426 रन (49 शतक)
महेंद्र सिंह धोनी – 347 वनडे, 10,599 रन (9 शतक)
राहुल द्रविड़ – 340 वनडे, 10,768 रन (12 शतक)
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 334 वनडे, 9,378 रन (7 शतक)
सौरव गांगुली – 308 वनडे, 11,221 रन (22 शतक)
युवराज सिंह – 301 वनडे, 8,609 रन (14 शतक)
अगर विराट कोहली दो और वनडे मैच खेल लेते हैं, तो वह युवराज सिंह को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह की लहर पैदा कर दी है, और वे उनके अगले रिकॉर्ड का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जिला अस्पताल की छत से कूदी महिला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में अकेले घूमती दिखी
- 2. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 3. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
- 4. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

