Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Viral Video : दूल्हे की शान में लगी सेंध, घोड़ी ने पटककर किया बेइज्जत, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘कुंवारा ही ठीक था’

इसी तरह तीसरे यूजर ने लिखा, भाई, तू कुंवारा ही ठीक था, शादी तुझे सूट नहीं कर रही।

Viral Video : दूल्हे की शान में लगी सेंध, घोड़ी ने पटककर किया बेइज्जत, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘कुंवारा ही ठीक था’
X

Viral Video : नई दिल्ली। शादी हर किसी के जीवन का सबसे यादगार पल होता है, खासकर जब बारात की शान में चार चांद लगाने के लिए दूल्हा घोड़ी पर बैठकर एंट्री करता है। लेकिन कई बार यह शाही ठाठ-बाठ महंगा भी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार लेकिन दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा घोड़ी पर बैठते ही धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है।

Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की सजी-धजी घोड़ी पर बैठने के लिए दूल्हा बड़े ठाठ से आता है। सिर पर सेहरा, गले में नोटों की माला और चेहरे पर एक अलग ही शान लिए दूल्हा उछलकर घोड़ी पर बैठता है। लेकिन घोड़ी इस शान-शौकत को बर्दाश्त नहीं कर पाई और तुरंत दूल्हे को झटका देकर नीचे गिरा दिया। गिरते ही दूल्हा घोड़ी के पैरों के नीचे आ गया, जिससे वह संभवतः घायल भी हो गया होगा। घोड़ी बेकाबू होकर इधर-उधर भागने लगी और वहां मौजूद बाराती उसे संभालने की कोशिश करते नजर आए।

Viral Video : लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स-

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों लोग देख चुके हैं और इसके कमेंट सेक्शन में लोगों ने दूल्हे की बेइज्जती पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, बेवजह ही घोड़ी को परेशान करके दूल्हे को पिटवा दिया! तो वहीं दूसरे ने कहा, गजब बेइज्जती है! शादी से पहले ही इज्जत मिट्टी में मिल गई। इसी तरह तीसरे यूजर ने लिखा, भाई, तू कुंवारा ही ठीक था, शादी तुझे सूट नहीं कर रही।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire