Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Viral Video : दूल्हे ने सुपरमैन स्टाइल में लोडर पर चढ़कर की ड्राइवर की पिटाई, वीडियो वायरल...

पुलिस का कहना है कि घटना की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Viral Video : दूल्हे ने सुपरमैन स्टाइल में लोडर पर चढ़कर की ड्राइवर की पिटाई, वीडियो वायरल...
X
Viral Video : मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दूल्हे ने घुड़चढ़ी और शादी की रस्मों को छोड़कर फिल्मी अंदाज में नोट चुराने वाले शख्स का पीछा किया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें दूल्हा चलते हुए लोडर गाड़ी पर लटकते हुए दिखाई दे रहा है।


Viral Video : क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूल्हा घुड़चढ़ी के बाद मंदिर जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति, जो संभवतः लोडर का ड्राइवर था, पीछे से आया और दूल्हे की माला में लगी नकदी से नोट खींचकर भागने लगा। इस घटना से गुस्साए दूल्हे ने रस्मों को दरकिनार करते हुए खुद उस व्यक्ति का पीछा करने का फैसला किया।


Viral Video : नोट चुराने वाला शख्स भागते हुए एक लोडर गाड़ी में जा बैठा और गाड़ी भगाने लगा। दूल्हा भी पीछा करते हुए लोडर की खिड़की पर लटक गया और गाड़ी रोकने की कोशिश करने लगा। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। इस दौरान दूल्हा लोडर पर लटका हुआ काफी दूर तक निकल गया, पीछे से उसके साथी भी भागते हुए आ रहे थे।


Viral Video : कुछ दूर जाने के बाद जब लोडर रुका, तो गुस्साए दूल्हे और उसके साथियों ने बीच सड़क पर ड्राइवर को घेर लिया। इसके बाद जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद दूल्हे के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।


Viral Video : इस घटना के बाद ड्राइवर ने आरोपों से इनकार किया। ड्राइवर का कहना है कि उसने दूल्हे की माला से नोट चुराने जैसी कोई हरकत नहीं की। उसका कहना है कि गलती से गाड़ी दूल्हे को टच हो गई थी, जिसके चलते यह पूरा विवाद हुआ। इस घटना का पूरा वीडियो पास में खड़े एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में दूल्हे का फिल्मी अंदाज और गुस्से में की गई कार्रवाई साफ नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होते ही यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है।

Viral Video : घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire